उत्तरकाशीउत्तराखंडशैक्षिक भ्रमणसामाजिक

शंकराचार्य शिक्षण संस्थान के बच्चों ने जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य से की भेंट : जिलाधिकारी ने बच्चों से किया संवाद

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

उत्तरकाशी,14 नवम्बर। बाल दिवस के अवसर पर आदि शंकराचार्य शिक्षण संस्थान उत्तरों गांव के बच्चों ने जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य से भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं को सुना। उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे,जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक और सही उत्तर देकर जिलाधिकारी को प्रभावित किया।

जिलाधिकारी ने बच्चों से राज्य की राजधानी, प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रपति के नाम जैसी जानकारी पूछी। साथ ही उन्होंने बच्चों से 9 और 13 के पहाड़े भी सुनकर उनकी वैचारिक क्षमता और तैयारी का आकलन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button