उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीतिव्यापार मंडलशपथ

व्यापार मंडल बर्नीगाड का शपथ ग्रहण समारोह : विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं समाज सेवी विनोद डोभाल कुतरू ने व्यापारियों की विभिन्न मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

बर्नीगाड uttarkashi: व्यापार मंडल बर्नीगाड के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं अति विशिष्ट अतिथि समाज सेवी विनोद डोभाल कुतरू ने व्यापारियों की विभिन्न मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बर्नीगाड के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं विशिष्ट अतिथि समाज सेवी विनोद डोभाल कुतरू ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने व्यापारियों द्वारा प्रस्तावित मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुना घाटी के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने भी संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

नगर व्यापार मंडल बर्नीगाड के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, महामंत्री अनिल रावत एवं कार्यकारिणी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष पंवार द्वारा नवनिर्वाचित टीम को व्यापारियों एवं संगठन में पारदर्शिता के साथ अपने दायित्व निर्वहन करने हेतु कहा गया। कार्यक्रम में कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, मंत्री तिलक रमोला, उपाध्यक्ष लायवर कलूडा, जिला उपाध्यक्ष सुनील भण्डारी, जिला महामंत्री सुरेन्द्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी नीतिन चौहान, हरदेव सिंह राणा जिला संयुक्त महामंत्री, जिला संगठन मंत्री नवीन दमीर, जिला मंत्री विजेन्द्र रावत, नगर व्यापार मंडल बर्नीगाड अध्यक्ष प्रदीप चौहान, उपाध्यक्ष महिला किरन रावत, उपाध्यक्ष जयदेव सिंह रावत, विजयपाल चौहान, महामंत्री अनिल रावत, कोषाध्यक्ष राजवीर राणा, मीडिया प्रभारी लोकेन्द्रसिंह नेगी, संगठन मंत्री रविन्द्र रावत, मंत्री युद्धवीर, सदस्य आकाश सोलंकी, जसपाल रावत, दिपेंद्र राणा, सचिन विश्वकर्मा, शिशपाल राणा, आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button