उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीतिव्यापार मंडलसंगठन

व्यापार मंडल डामटा के चुनाव निर्विरोध संपन्न : दिनेश चौहान बने अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोलाuttarkashi: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल डामटा के चुनाव में दिनेश चौहान अध्यक्ष एवं रामलाल महामंत्री चुने गए। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को जनपदीय पदाधिकारियों ने शपथ भी दिलाई।

जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की देख-रेख में गुरुवार को आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में डामटा इकाई के चुनाव में राजेन्द्र सिंह चौहान संरक्षक, दिनेश चौहान अध्यक्ष, सुनील खन्ना उपाध्यक्ष, रामलाल महामंत्री, पूरण सिंह तोमर कोषाध्यक्ष, सुमन मंत्री, रजनीश चौहान संगठन मंत्री, मुन्ना लाल प्रचार मंत्री एवं जनक राणा, राजा, हरीश आदि निर्विरोध सदस्य चुने गए।

इस अवसर पर चतर सिंह चौहान,दिवान सिंह रावत, सरदार सिंह राणा, राजेन्द्र सिंह चौहान, शमशेर सिंह सजवाण , खजान सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button