उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीतिव्यापार मंडलसम्मेलनसामाजिक

नैटवाड़ व्यापार मंडल के चुनाव में अनुज रांगड़ बने अध्यक्ष

व्यापारियों ने बाजार मे मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की शासन-प्रशासन से की मांग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

नैटवाड़,Uttarkashi: उद्योग व्यापार मंडल नैटवाड़ के चुनाव में अनुज रांगड़ अध्यक्ष और विक्रम प्रसाद महामंत्री चुने गए। नव गठित कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई।

 

यमुना घाटी उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि हरकीदून, केदारकांठा आदि ट्रैक मार्गों का नैटवाड़ कस्बा मुख्य पड़ाव होने के बावजूद यह मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि यहां की मुख्य सड़कों के बुरे हाल हैं, कस्बे में डामरीकरण भी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां विधुत विभाग व जल संस्थान द्वारा नियमित विधुत एवं पेयजल आपूर्ति भी नहीं की जाती है। यहां शौचालय सहित वाॅशरूम की व्यवस्था भी नहीं की गई है। कस्बे में सफाई कर्मी की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे यहां पर्यटकों सहित आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से यहां उपरोक्त मांग पर शीघ्र ध्यान न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बैठक में पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर निर्विरोध नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, कार्यकरिणी में अरूण कुमार, जगमोहन सौंदाण, कमलेश रावत संरक्षक, अनुज रांगड़ अध्यक्ष, सुभाष नौटियाल, पूजा पंवार उपाध्यक्ष, विक्रम प्रसाद महामंत्री, सुरेश नौटियाल संगठन मंत्री, प्रवीन राणा प्रचार मंत्री, अजय कोषाध्यक्ष एवं अजयपाल, मुकेश रांगड़, किशोरीलाल, रमेश रांगड़, रणजीत सुनार सदस्य व विजय रांगड़ विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द खंडूड़ी, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, जिला संयुक्त महामंत्री हरदेव राणा, जिला संगठन मंत्री भूपाल गुसांई, जिला मंत्री विजय राणा, संजय राणा, सुनील रावत, भरत सिंह राणा, लायबीर, सुमन प्रसाद, अनिल डिमरी, आशीष डिमरी, सत्या नेगी, शंकर रावत, रीनू रावत, प्रणब रावत आदि व्यापारी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button