उत्तरकाशीउत्तराखंडउद्योगनिर्वाचनव्यापार मंडल
हुडोली उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में त्रेपन सिंह नेगी बने अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला,Uttarkashi: उद्योग व्यापार मंडल हुडोली के चुनाव में त्रेपन सिंह नेगी अध्यक्ष और नरेश महामंत्री चुने गए। नव गठित कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई।
जिला उद्योग व्यापार मंडल ने यहां संगठन के जिला उपाध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, सुनील भंडारी, कोषाध्यक्ष अरविन्द खंडूड़ी तथा जिला संगठन मंत्री भूपाल गुसांई को चुनाव अधिकारी नामित किया था। इन सभी की देखरेख में हुडोली उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सीताराम नौटियाल संरक्षक, त्रेपन सिंह नेगी अध्यक्ष, दिनेश माहिल उपाध्यक्ष, नरेश महामंत्री, सतीश कुमार संगठन मंत्री, अमीन चौहान कोषाध्यक्ष, प्रदीप प्रचार मंत्री तथा सुब्बी लाल, सुरेन्द्र कुमार, नवीन नेगी, गोविन्द नेगी सदस्य चुने गए।