उत्तरकाशीउत्तराखंडक्राइमपुलिसव्यापार मंडलसामाजिक

यमुनाघाटी व्यापार मंडल ने क्षेत्र में फड़ व फेरी लगाने वालों पर की प्रतिबंध लगाने की मांग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला,Uttarkashi: जिला उद्योग व्यापार मंडल ने क्षेत्र में अवैध रूप से फड़ व फेरी लगाने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग पुलिस से की है। इस संबंध में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष पुरोला से मुलाकात की है। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी पर भी चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में फल फूल रहे नशे के कारोबार को बंद करने की मांग भी की।

रविवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त थानाध्यक्ष मोहन सिंह कठैत से मुलाकात कर यमुनाघाटी में अवैध रूप से फड़ व फेरी लगाने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्र से आए अधिकांश लोग फड़ व फेरी करने के नाम पर गांव, गांव में पहुंचकर अवैध कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में तीव्र गति से बढ़ रही नशाखोरी पर भी अंकुश लगाने की मांग की है। प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, उपाध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, संयुक्त महामंत्री हरदेव सिंह राणा, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द खंडूड़ी, जिला मंत्री भूपाल सिंह गुसांई, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह चौहान शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button