
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला, Uttarkashi, भाजपा सरकार ने बृहस्पतिवार रात को दायित्वधारियों की सूची जारी की हैं। सूची में11भाजपा नेताओं को दायित्वों की सौगात दी है। यह तीसरी सूची है। इससे पहले जारी हुईं दो सूचियों में कई वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जा चुके हैं।
बृहस्पतिवार रात जारी सूची के मुताबिक पूर्व विधायक राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजकुमार को बागवानी का दायित्व मिलने पर रवांई घाटी में खुशी की लहर है। पूर्व विधायक को बागवानी का दायित्व मिलने पर निश्चित ही रवांई घाटी ही नही पूरे पर्वतीय क्षेत्र में बागवानी क्षेत्र का विकास होगा।