उत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरीराजनीतिव्यापार मंडल

व्यापार मंडल इकाई नैनबाग के चुनाव में दिनेश तोमर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष व अनिल कैन्तुरा महामंत्री बने

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुना घाटी की व्यापार मंडल इकाई नैनबाग के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन कर दिनेश तोमर अध्यक्ष व अनिल कैन्तुरा निर्विरोध महामंत्री चुने गए।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुना घाटी के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिनेश तोमर अध्यक्ष, विनीत कैन्तुरा , अनुपम चौहान उपाध्यक्ष, अनिल कैन्तुरा महामंत्री, राहुल राणा मंत्री, सुभाष सेमवाल संगठन मंत्री, मो0 आरिफ प्रचार मंत्री, नरेन्द्र पंवार कोषाध्यक्ष तथा धनवीर रावत, सतीश नौटियाल, सुनील सजवाण, रणजीत रावत सदस्य चुने गए। दिनेश तोमर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने हैं। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संरक्षक दीवान सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 चतर सिंह, उपाध्यक्ष सरदार सिंह राणा, संयुक्त महामंत्री हरदेव सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र असवाल, जिला संगठन मंत्री जयवीर पंवार, सुनील भंडारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button