
पत्रिका ब्यूरो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी संग पहुंचे अपने पैतृक गांव ल्वाली, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
अल्मोड़ा । टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो दशक बाद पत्नी साक्षी के साथ बुधवार को अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे।
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जोरदार स्वागत किया। धोनी के साथ कुछ उनके दोस्त भी यहां सैर-सपाटा करने पहुंचे है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 वर्ष पूर्व अपने पिता पान सिंह धोनी के साथ पैतृक गांव ल्वाली आए थे,क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण धोनी इस बीच अपने गांव नही आ पाए, लेकिन देहरादून उनका आना जाना बना रहा। बुधवार को पूर्व कप्तान धोनी पत्नी साक्षी और अपने कुछ दोस्तों के साथ पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। धोनी ने ग्रामीणों के साथ खूब फोटो भी खिंचवाई।