
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें 4 सदस्यों को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। यमुनाघाटी से उपेंद्र सिंह असवाल, जोशीमठ से माधव प्रसाद सेमवाल, रुड़की से प्रमोद जौहर, अल्मोड़ा से मनोज अरोड़ा को प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। संगठन में उपेंद्र असवाल का कद बढ़ने पर यमुनाघाटी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया है और उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह असवाल को शुभकामनाएं दी है। शुभकामना देने वालों में यमुनाघाटी अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत, अरविन्द खंडूड़ी, मिडिया प्रभारी नितिन चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष बड़कोट राजाराम जगूड़ी, नौगांव जगदीश असवाल, पुरोला बृजमोहन चौहान आदि व्यापारी शामिल है।