उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीतिव्यापार मंडलसंगठनसदस्यता अभियान

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार के नेतृत्व में पुरोला नगर में शुरू किया गया सदस्यता अभियान 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला uttarkashi: जिला उद्योग व्यापार मंडल यमुना घाटी ने पुरोला नगर व्यापार मंडल का कार्यकाल समाप्त होने पर यहां सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को यहां जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुनाघाटी के जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार के नेतृत्व में सदस्यता संचालन समिति द्वारा प्रत्येक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में अभी तक पुरोला नगर में 207 व्यापारी सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। सदस्यता अभियान निरंतर जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष पंवार ने नगर व्यापार मंडल पुरोला के सभी व्यापारियों से अपील की है कि सभी व्यापारी सदस्यता समिति को निर्धारित शुल्क देकर सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती प्रदान करें।

संचालन समिति में जिला उपाध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद खण्डूरी, जिला संगठन मंत्री राजेश नेगी, संयुक्त महामंत्री हरदेव सिंह राणा, जिला संगठन मंत्री भूपाल सिंह गुंसाई, अंकित पंवार, सतीश चौधरी आदि व्यापारी, पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button