उत्तरकाशीउत्तराखंडगोविंद वन्य जीव विहारबागवानीवन विभागवन्यजीव

गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में जंगली जानवरों ने की सेब की फसल बर्बाद : लाखों का नुकसान, बागवानों के सामने आजीविका संकट 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

मोरीuttarkashi: गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के जखोल गांव में जंगली जानवर, खास तौर पर भालू सेब की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जंगली जानवर यहां लाखों रूपए के सेब का नुकसान कर चुके हैं जिससे बागवानों के सामने आजीविका संकट पैदा हो गया है।पहले मौसम की मार झेल चूके बागवानों के सेब बगीचों को अब जंगली जानवर तबाह कर रहे हैं। जिससे सेब उत्पादकों के सामने आजीविका संकट पैदा हो गया है। बागवानों ने बैंकों से लाखों रुपये कर्ज लेकर बागवानी कर रहे हैं लेकिन भालूओं के आतंक के चलते बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बागवान बागिचों में घेरबाड़ करने की मांग को लेकर वन विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार सम्पर्क कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं गई। विधायक दुर्गेश्वर लाल से भी दूर संचार के माध्यम से इस संबंध में वार्तालाप किया गया, लेकिन उनके द्वारा भी आश्वासन के सिवाय कुछ नही किया गया, अब गरीब किसान जाएं तो जाएं कहाँ, उनकी आवाज़ को सुनने वाला कोई नहीं है। नेता तो सिर्फ जातिवाद, क्षेत्रवाद और ठेकेदारी तक ही सीमित रह गए है, जनप्रतिनिधि गरीब किसानों, बाग़वानों की समस्याओं की बजाय ठेकेदारों की आवाज़ बन गए है। फेसबुक में फोटोबाजी एवं दिखावे का ये सिलसिला आखिर कब तक चलेगा ! किशन सिंह रावत समाजसेवी, जखोल गांव

#Pushkar Singh Dhami Cm Uttarakhand,

#Narendra Modi pm

#Durgeshwar Lal mla

#uttarakhandforest

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button