
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार पहुंचें। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया।
यहां उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर, हरिद्वार में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने यहां महामना मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 104 वां लाइव प्रसारण सुना।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को बहुत बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह सब के प्रयास से ही सफलता मिली है। कहा कि यह मिशन नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण है। कहा कि आज भारत की बेटियां अंतरिक्ष को चुनौती दे रही है।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में 26 मेडल जीतने पर उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि आज खेल के प्रति सोच बदल रही है। कहां कि संस्कृत को लेकर देश के लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

जी 20 को लेकर भारत पूरी तरह से तैयार है। 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।