पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला UTTARKASHI : सोमवार को रवांई क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पुरोला को जनपद बनाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विकट भौगोलिक परिस्थिति वाले रवांई क्षेत्र के लोग 1960 से पुरोला को जनपद बनाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र की जनता गत कई वर्षों से आंदोलनरत है।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस अवसर पर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष बद्री प्रसाद नौडियाल, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयवीर रावत, शीशपाल रावत, एमएस बोरा आदि मौजूद थे।




