उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादूननिपुण भारत मिशनपुरूस्कारशिक्षाशिक्षा विभाग
शिक्षक पृथ्वी सिंह रावत को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार : शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने किया रावत को सम्मानित

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोलाuttarkashi: राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी के नाम एक और उपलब्धि हासिल हुई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत के अथक प्रयास से प्रदेश सरकार ने विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया है। निपुण विद्यालय घोषित होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालय में शिक्षा और नवाचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट ने गत माह इस विद्यालय का चयन किया था। गत दिवस देहरादून में आयोजित एक समारोह में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत को पुरस्कार प्रदान किया।