उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीति

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

पुरोला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती के अवसर पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।

भाजपा मंडल कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अंत्योदय के प्रेणता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिला महामंत्री पवन नौटियाल ने कहा कि अंत्योदय के प्रेणता , मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मानववाद के सिद्धांत पर ही आगे बढ़कर आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, केन्द्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा उनके नाम से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगमोहन पंवार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी, उपेंद्र असवाल, राजेश भंडारी, बृजमोहन चौहान, दिनेश प्रसाद भट्ट, बिजेंद्र पंवार, रमेश बिजल्वाण आदि भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button