नागराज मंदिर पुरोला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन : यमुना पुत्र सुरेश उनियाल करेंगे कथावाचन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला Uttarkashi, नगर के वार्ड न07 नागराज मंदिर पुरोला में 31मई से 06जून तक श्रीमद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञान यज्ञ में प्रसिद्ध कथा वाचक यमुना पुत्र सुरेश उनियाल कथावाचन करेंगे।
क्षेत्रवासियों द्वारा नगर के प्रसिद्ध नागराज मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 31मई को प्रातः 09:00बजे कलश यात्रा एवं कलश स्थापना के साथ आरंभ होगा। कथा रोजाना 1:00बजे से सायं 05बजे तक होगी। 06जून को पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा।
श्रीमद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। कथा श्रवण हेतु श्रद्धालुओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। 31मई को 9:00बजे कलश यात्रा, देवी देवताओं की पूजा के साथ 01:00बजे कथा का शुभारंभ किया जाएगा। बद्री प्रसाद नौडियाल मुख्य संयोजक नागराज मंदिर समिति पुरोला