उत्तरकाशीउत्तराखंडदुर्घटनाराजनीतिस्वास्थ्य

गरीबों के मसीहा बने विधायक दुर्गेश्वर, दुर्घटना में गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती महिला को सीएम विवेकाधीन कोष से दिलाई तीन लाख की आर्थिक सहायता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला uttarkashi: गत दिनों मोरी ब्लाक में हुए वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल मैक्स अस्पताल में भर्ती सुरभि देवी के उपचार हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

गत दिनों मोरी ब्लाक में एक वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल महिला सुरभि देवी को विधायक दुर्गेश्वर लाल की पहल पर हैलीकॉप्टर से देहरादून के मैक्स अस्पताल में पहुंचाया गया था तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तत्काल उन्हे 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी लेकिन इलाज में भारी खर्चा होने के कारण विधायक दुर्गेश्वर लाल के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुनः विवेकाधीन कोष से दो लाख रूपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की है।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहन सुरभि के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है वह जल्दी ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button