उत्तराखंडसामाजिक

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 25 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का सहयोग के लिए आभार जताया। रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी सहायक तनय द्विवेदी एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी.सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रूपये का चेक सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button