
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बड़कोट। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा उत्तरकाशी पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है, उनके द्वारा सभी को नशे एवं अवैध शराब के तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के पर्यवेक्षण एवं SHO बड़कोट संतोष सिंह कुंवर की देखरेख में बड़कोट पुलिस द्वारा रविवार को सटीक जानकारी जुटाते हुए पालीगाड़ चेकपोस्ट पर बुलेरो पिकअप(UK 07CB 6492) से अवैध शराब की तस्करी करते हुए मनीष नेगी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया, वाहन से 08 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन को पुलिस द्वारा मौके पर सीज कर दिया गया है।
अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने पर उक्त युवक के खिलाफ थाना बड़कोट पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त- 1- मनीष नेगी पुत्र बुद्धि सिंह निवासी हुडोली, थाना पुरोला, उत्तरकाशी उम्र- 23 वर्ष बरामद माल- 08 पेटी (Soulmate blue) अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 50,000 रु0) पुलिस टीम-1- ASI कान्तिराम जोशी 2- कानि0 अजय सिंह सिंह।