उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रसव पीड़ितस्वास्थ्यहवाई सेवा

नौगांव में जुड़वा बच्चों के प्रसव के दौरान स्थिति बिगड़ी: जिला प्रशासन की त्वरित पहल पर महिला को हेली एंबुलेंस से देहरादून किया गया रेफर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​नौगांव,uttarkashi: नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में आज प्रसव के दौरान एक महिला की स्थिति अचानक गंभीर हो गई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मरीज को हेली एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल, देहरादून के लिए एयरलिफ्ट कराया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12:21 बजे ग्राम पिपियारा निवासी अर्चना रावत (28 वर्ष), को प्रसव हेतु नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। महिला जुड़वा बच्चों की गर्भावस्था में थी। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा एक शिशु का सफल प्रसव कराया गया, लेकिन दूसरे शिशु के जन्म के दौरान गंभीर तकनीकी/शारीरिक अवरोध (Obstruction) उत्पन्न हो गया।

​दूसरे शिशु के प्रसव में आ रही बाधा के कारण महिला और शिशु दोनों की जान पर संकट बन आया। डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति को अत्यंत नाजुक एवं आपातकालीन मानते हुए उसे तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की सलाह दी। परिजनों के अनुरोध पर तुरंत जिला प्रशासन से संपर्क किया गया।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था की। इसके बाद अपराह्न 02:27 बजे महिला को नौगांव चामी हेलीपैड से हेली एंबुलेंस के जरिए दून अस्पताल, देहरादून के लिए सकुशल रवाना कर दिया गया, ताकि समय पर उसे बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार मिल सके। परिजनों ने प्रशासन और डॉक्टरों के इस त्वरित सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button