कोटी ठकराल गांव के ग्रामीणों का ऐतिहासिक निर्णय : शादी आदि समारोह में शराब परोसी तो ₹25 हजार का जुर्माना एवं पूरा गांव करेगा समारोह का बहिष्कार,

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बड़कोटuttarkashi : नौगांव ब्लॉक के कोटी ठकराल में ग्राम प्रधान एम्पी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक मर्यादा व पारंपरिक रीति-रिवाजों को बनाए रखने का निर्णय लेते हुए शादी-विवाह आदि समारोह में शराब पर पूर्णत: पाबंदी लगाई गई। वहीं इसका उल्लंघन करने पर ₹25हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई कर ग्रामीण उस व्यक्ति के किसी भी आयोजन में शामिल नहीं होंगे।
ग्राम सभा कोटी ठकराल की एक आम बैठक में पारित प्रस्ताव
प्रस्ताव संख्या -1= शादी विवाह आदि पार्टी समारोह में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित, उल्लंघन करने पर संपूर्ण ग्राम सभा शादी और पार्टी का बहिष्कार करेंगे और ₹25000 (पच्चीस हजार) रुपए का अर्थदण्ड एवं कानूनी करवाई की जाएगी।
प्रस्ताव संख्या 2= कच्ची शराब बनाने पे ₹21000 रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रस्ताव संख्या 3= ग्राम सभा के अंतर्गत पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव, लोक सभा चुनाव या अन्य किसी भी प्रकार के चुनाव में भी शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।
प्रस्ताव संख्या 4= जुआः, ताश खेलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है जुर्माना ₹5100 निर्धारित किया गया है तथा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रस्ताव संख्या -5 ग्राम सभा कोटी ठकराल में राजकीय इण्टर कॉलेज में किसी भी प्रकार का तोड़ फोड़ या शराब का सेवन करने पर कानूनी कार्रवाई के साथ ₹1100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
प्रस्ताव संख्या 6= शादी विवाह, पार्टी या अन्य किसी भी समय कोई भी बाहरी व्यक्ति शराब पीकर आने से गांव का माहौल खराब करेगा तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ₹1100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रस्ताव संख्या 7= शादी विवाह में डीजे (DJ) साउंड सिस्टम पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है उसकी जगह पुरानी संस्कृति के अनुसार डोल नगाड़े/ कैसियो रखा गया है।



