उत्तराखंडबागेश्वरराजनीति

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी दोनों करोड़पति

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बागेश्वर। यहां विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी दोनों करोड़पति है। यहां किसी भी प्रत्याशी पर आपराधिक मामले नही हैं। कांग्रेस पार्टी के बसंत कुमार सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को 12.80 करोड़ रुपये की संपत्ति का ब्योरा दिया है। उनके बाद दूसरी सबसे अमीर भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी हैं, उन्होंने 2.96 करोड़ से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी दी है। दोनों प्रत्याशियों पर लाखों रुपये की देनदारी भी है। समाजवादी पार्टी के भगवती प्रसाद 21,74,000 की संपति के मालिक है। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी अर्जुन कुमार की 8,45,000 की संपत्ति है जबकि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के टिकट पर भाग्य आजमा रहे भगवत कोली की संपत्ति मात्र 54,700 रूपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button