उत्तरकाशीउत्तराखंडक्राइमपुलिस

नशा तस्करों पर पुरोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 16 ग्राम चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला. Uttarkashi: थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुरोला- मोरी रोड़ एसएसबी कॉलोनी के पास से शान्ति प्रसाद, मोनू कुमार व सावेज नाम के तीन व्यक्तियों को बुलेरो वाहन संख्या UK07TB-3305 से चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। वाहन से 2 किलो 16 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। वाहन को पुलिस द्वारा मौके पर सीज किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करों द्वारा बताया गया कि वह मोरी के दूरस्थ गावों से चरस को खरीदकर मुनाफे के लिए देहरादून में बेचने की फिराक मे थे। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- शान्ति प्रसाद भट्ट पुत्र सुरेशानन्द भट्ट निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी नत्थनपुर नेहरूग्राम देहरादून उम्र- 50 वर्ष।

2- मोनू कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम खेडी, भगवानपुर हरिद्वारा उम्र- 29 वर्ष।

3- सावेज पुत्र शहजाद निवासी ग्राम तलेडी बुजुर्ग थाना देवबन्द सहारनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 22 वर्ष।

बरामद माल- 2 किलो 16 ग्राम चरस ( कीमत करीब 4 लाख रु0)

पुलिस टीम

1- उ0नि0 राजेश कुमार – चौकी प्रभारी नौगांव

2- हे0कानि0 गजेन्द्र सिंह

3- हे0कानि0 प्रवीण राणा

4- हे0कानि0 गजेन्द्र कुंवर

5- हे0कानि0 अब्बल सिंह

6- हे0कानि0 प्रवीण परमार

7- कानि0 देवेन्द्र कुमार

8- कानि0 रणवीर चौहान

9- एसओजी यमुना वैली टीम

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button