उत्तरकाशीउत्तराखंडभारतीय सेनासैन्य अधिकारी
एलआईयू उप निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय के पुत्र हर्षित पांडेय बनें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट : क्षेत्र में खुशी की लहर
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला uttarkashi: ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गयाजी बिहार में शनिवार को 27वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 207 कैडेट्स भारतीय सेना के सैन्य अधिकारी बने, इसमें पुरोला में तैनात एलआईयू उप निरीक्षक अरुण पांडेय के सुपुत्र हर्षित पांडेय भी शामिल है। हर्षित ने यहां राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला से इंटरमीडिएट किया है। उनके भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बनने पर यहां क्षेत्र में खुशी की लहर है।
पासिंग आउट परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी में हर्षित के पिता अरुण कुमार पांडेय ने उनके कंधों पर बैज लगाकर उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया।
परेड में मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेंट्रल कमान के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्यसेन गुप्ता शामिल हुए।




