उत्तरकाशीउत्तराखंडखाद्य पदार्थजिलाधिकारीसमाज सेवा

कलेक्ट्रेट परिसर में खुली कैंटीन : दूरदराज से आने वाले वादकारियों एवं आमजनमानस को रियायती दर पर उपलब्ध होगा स्वच्छ भोजन 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

Uttarkashi: जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट कैंटीन का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर कैंटीन का उद्घाटन किया और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

​जिलाधिकारी ने बताया कि इस कैंटीन के खुलने से कलेक्ट्रेट आने वाले वादकारियों, आमजनमानस और स्टाफ को रियायती दर पर स्वच्छ और ताज़ा जलपान व भोजन उपलब्ध हो सकेगा।

इस दौरान ​जिलाधिकारी ने पत्रकारों से वार्ता की और कैंटीन के बाहर खाद्य पदार्थों की दर सूची चस्पा करने , स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button