
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बड़कोट। यमुनोत्री क्षेत्र के ग्रामीणों ने धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी तक हरिद्वार एवं देहरादून से रोडवेज की बस सेवाएं संचालित कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम चारधाम का प्रथम धाम होने के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा यहां अभी तक रोडवेज की बस सेवाएं शुरू नही की गई है।
यमुनोत्री धाम चारधाम यात्रा का प्रथम धाम है और इसका मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी है लेकिन अभी तक देश प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता की सुविधाओं के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा यहां उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवाएं संचालित नही की जा रही हैं जिससे यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों सहित बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र के युवा समाजसेवी महावीर सिंह पंवार ‘माही’ ने बताया कि क्षेत्रीय जनता गत कई वर्षों से यहां स्थानीय जनता एवं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए देहरादून व हरिद्वार से जानकीचट्टी तक सीधी रोडवेज की बस सेवा संचालित कराने की मांग कर रहे है लेकिन कोई भी उनकी फरियाद सुनने को तैयार नही है। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री धाम के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरकोट में नासूर बने डेंजर जोन पर स्थाई वैकल्पिक सड़क मार्ग बनाने और कुथनौर से फूलचट्टी तक राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति को सुधारने की मांग भी क्षेत्रीय जनता द्वारा गत कई वर्षों से की जा रही है। उन्होंनेे मुख्यमंत्री से दोनों मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
अठोड़ मेले पाली पहुंचे मुख्यमंत्री के OSD मुलायम सिंह रावत को भी यमुनाघाटी और यमुनोत्री धाम से जुड़ी मुख्य समस्याओं से अवगत करवाया गया है। विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल को भी इस संबंध में पहले ही अवगत कराया जा चुका है। महावीर सिंह पंवार ‘माही’