उत्तरकाशीउत्तराखंडक्राइमचारधाम यात्रापुलिसस्मैक

नशा तस्करों पर बड़कोट पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग के दौरान 9.34 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

Uttarkashi : चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और नशामुक्त बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस का ‘क्लीन स्वीप’ अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के कड़े दिशा-निर्देशों पर काम करते हुए बड़कोट पुलिस ने यमुनोत्री हाईवे पर चेकिंग के दौरान स्मैक तस्करी कर रहे एक युवक को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से करीब 2.80 लाख रुपये मूल्य की 9.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी के पास पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान 26 वर्षीय राहुल चौहान (पुत्र अजब सिंह चौहान) के रूप में हुई है, जो ग्राम म्यूंडा, थाना चकराता (देहरादून) का निवासी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब पौने तीन लाख रुपये आंकी जा रही है।

इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है कि वह यह स्मैक कहां से लाया था और चारधाम यात्रा रूट पर किसे सप्लाई करने वाला था।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में जानकीचट्टी के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार, अपर उपनिरीक्षक रमेश लाल और मुख्य आरक्षी संजय कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button