उत्तरकाशीउत्तराखंडपर्यटनराजनीतिसामाजिक

आस्था : 65 गांव के आराध्य देव रुद्रेश्वर महादेव एक वर्ष के लिए गर्भ गृह में विराजमान, विधायक ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नौगांव। रवांई घाटी के 65 गांव के आराध्य देव रुद्रेश्वर महादेव आज शुभ मुहूर्त पर अपने बजलाड़ी थान गर्भ गृह में एक वर्ष के लिए विराजमान हो गए हैं। इससे पहले देवता के माली संकित थपलियाल ने भक्तों को अंतिम दर्शन करा अपना आशीर्वाद दिया। इस क्षण के साक्षी करीब 7000 श्रद्धालु बने। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा रसों/तांदी नृत्य किया गया। जिसका लोगों ने खूब लुफ्त उठाया।

बुधवार को बजलाड़ी थान में विराजमान होने के दौरान स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन धरोहर है, अपनी संस्कृति व धरोहरों को संजोए रखने हेतु तन,मन,धन से सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के देव आयोजन लगातार बढ–चढ़कर होने चाहिए, जिससे हमारी देव एवं लोक संस्कृति की पहचान यथावत बनी रहे।

इस साल गर्भ गृह से बाहर आने के बाद देवता ने करीब 1 माह तक 38 गांव में रात्रि प्रवास और केदारनाथ/बद्रीनाथ यात्रा की। बजलाड़ी मंदिर समिति के अध्यक्ष राम कृष्ण थपलियाल ने बताया कि देवता के बजलाड़ी, तीयां, कंडाऊं, देवलसारी चार थान हैं। इनमें बारी–बारी से एक वर्ष के लिए देवता को भंडारे के साथ स्थापित किया जाता है। जिसमें करीब 65 गांव की आस्था जुड़ी हुई है।

इसे पहले विधायक दुर्गेश्वर लाल ने धारी गांव में कास्तकार जयप्रकाश थपलियाल के गोबर गैस प्लांट का लोकार्पण भी किया। राजकीय अटल आदर्श इंटर कॉलेज कलोगी में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विद्यालय की बाउंड्री वॉल बनाने की घोषणा करते हुए कक्ष, कक्षों के निर्माण हेतु विद्यालय समिति से प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने विद्यालय में किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह परमार,बजलाड़ी थान के अध्यक्ष राम कृष्ण थपलियाल, जयेंद्र सिंह राणा, सुमन प्रसाद नौटियाल, विजय सिंह रावत, विजयपाल रावत, आचार्य लोकेश बडोनी मधुर, गंभीर चौहान, प्रधान खेड़मी सुरेंद्र देवजानी, दौलत राम बहुगुणा, उमेंद्र आष्टा, प्रताप चौहान सहित हजारों लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button