उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्यशालादेश-विदेश

​उत्तरकाशी के युवाओं के लिए बड़ा मौका! जापान और जर्मनी में रोजगार के लिए 25 मई को लगेगी ‘ग्लोबल कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला’

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​uttarkashi: युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार और पेड इंटर्नशिप दिलाने के लिए उत्तरकाशी में एक शानदार पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री स्किल्स अपग्रेडेशन एंड ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट योजना के अंतर्गत 25 मई को सुबह 11 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय के ऑडिटोरियम में एक दिवसीय ‘ग्लोबल कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला’ का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को विदेशी भाषा कौशल विकास से जोड़कर वैश्विक स्तर पर तैयार कर रही है और अब तक 50 से अधिक युवा जापानी भाषा सीखकर जापान में नौकरी पा चुके हैं।

​इस कार्यशाला में जापानी और जर्मन भाषा प्रशिक्षण के साथ-साथ विदेशों में करियर की संभावनाओं और पेड इंटर्नशिप की पूरी जानकारी दी जाएगी। अगर आप जापान में ‘केयर गिवर’ की नौकरी और भाषा प्रशिक्षण में रुचि रखते हैं, तो आपका किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है और इसके लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गई है। वहीं, जर्मनी में रोजगार के अवसरों के लिए अभ्यर्थी का जीएनएम (GNM) या बीएससी नर्सिंग पास होना अनिवार्य है, जिसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। इस बेहतरीन अवसर का लाभ उठाने और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सीधे जिला सेवायोजन कार्यालय, उत्तरकाशी से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button