Featuredउत्तरकाशीउत्तराखंडउत्तराखंड हाईस्कूल बोर्डपरीक्षाफल

​उत्तरकाशी के मेधावियों का राज्य में डंका: हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की टॉप-10 सूची में जिले के 3 छात्र शामिल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​uttarkashi: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणामों में इस बार उत्तरकाशी जनपद ने सफलता का नया इतिहास रच दिया है। शनिवार को जारी हुए परीक्षा परिणामों में जनपद के तीन मेधावी छात्रों ने राज्य की मेरिट सूची (Top-10) में अपना स्थान पक्का कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

​इशांत कोठारी ने पाया प्रदेश में दूसरा स्थान

​जनपद के इशांत कोठारी ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 500 में से 490 अंक प्राप्त कर पूरे उत्तराखंड में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इशांत की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि पहाड़ों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उनके साथ ही प्रांजल सिंह ने 484 अंक पाकर राज्य में 5वां स्थान और रानी ने 483 अंकों के साथ 6वां स्थान प्राप्त किया है।

​ शिक्षकों का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इन छात्रों की लगन ने आज इन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है।

​ “यह उत्तरकाशी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। हमारे बच्चों ने अपनी मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता से जिले का मान बढ़ाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये मेधावी आगे भी इसी तरह अपनी मेहनत से जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।” प्रशांत आर्य डीएम उत्तरकाशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button