उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं जिला यमुना घाटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पुरोला में किया गया फूल मालाओं से स्वागत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

पुरोला। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को पुरोला में आयोजित एक समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं जिला यमुना घाटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का यहां फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का व्यापारियों को आश्वासन दिया।

प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र असवाल, प्रदेश मंत्री तिलक चंद रमोला एवं यमुना घाटी के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष अरविन्द खंडूड़ी का यहां व्यापारियों ने फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल पुरोला के अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, उपाध्यक्ष दीपक नौडियाल, महामंत्री अंकित पंवार, हरदेव राणा, अमीचंद शाह, संजय राणा, जगमोहन नौडियाल, सतीश चौधरी, बलदेव रावत, जयेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button