उत्तरकाशीउत्तराखंडउप प्रधान संगठनग्राम्य विकास

पुरोला : ग्राम पंचायत उप-प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का गठन, आजाद चौहान बने अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​पुरोला uttarkashi: विकासखंड पुरोला में सभी ग्राम पंचायतों के उप-प्रधानों के हितों और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए ‘ग्राम पंचायत उप-प्रधान संगठन’ की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। नगर पालिका पुरोला के सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

​बैठक में ग्राम पंचायत नौरी के उप-प्रधान आजाद चौहान को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सरिता को उपाध्यक्ष तथा अनिल किशोर को महामंत्री/सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

नवनियुक्त कार्यकारिणी 

• ​अध्यक्ष: आजाद चौहान 

• ​उपाध्यक्ष: सरिता

• ​महामंत्री / सचिव: अनिल किशोर

• ​उप सचिव: दीपिका

• ​कोषाध्यक्ष: सोहन सिंह पोखरियाल

• ​संगठन मंत्री / मीडिया प्रभारी: जगजीवन राणा, काजल

• ​लेखाकार: प्रवीन रावत

• ​कार्यकारिणी सदस्य: प्रेमलाल, महावीर सिंह पंवार, सुस्मिता देवी

​बैठक के समापन पर नवनियुक्त अध्यक्ष आजाद चौहान और अन्य पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन उप-प्रधानों के अधिकारों की रक्षा, आपसी समन्वय और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई उप-प्रधान और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button