अलर्टउत्तरकाशीउत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइमजिला न्यायालयधमकीपुलिस

न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट : न्यायालय परिसर में चलाया जा रहा है सघन चैकिंग अभियान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

Uttarkashi: जिला न्यायाधीश उत्तरकाशी के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी की ऑफिसियल मेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस व इंटेलीजेन्स के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया। एतिहात के तौर पर न्यायालय परिसर को खाली करवाकर वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी के साथ दमकल व एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गयी हैं। टेक्निकल निरीक्षण हेतु बीडीएस की टीमें पहुँच रही हैं। एसपी उत्तरकाशी के कड़े निर्देशों पर उत्तरकाशी के सभी न्यायालय परिसरों में पुलिस, इंटेलिजेन्स आदि की टीमें मुस्तैद हैं। लगातार प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनमानस से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुुए बताया गया है कि उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एसओपी के अंतर्गत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button