
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
चिन्यालीसौड़, Uttarkashi: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने 9 फरवरी से गांव चलो अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत भाजपा नेता से लेकर कार्यकर्ता रात्रि विश्राम से लेकर 24 घंटे गांव के बूथों पर बिताएंगे। इस दौरान केंद्र से लेकर राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे।
भारतीय जनता पार्टी उतरकाशी द्वारा चिन्यालीसौड़ में आयोजित एक कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि 09 से 11 फरवरी तक जनपद के प्रत्येक गांव में भाजपा नेता 24 घंटे गांव में प्रवास करेंगे तथा इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में किए गए जन कल्याणकारी कार्यो की जानकारी गांव गांव में जाकर ग्रामीणों को देंगे। उन्होंने कहा कि गांव चलों अभियान को सफल बनाने हेतु जिला संयोजक, सह संयोजक मण्डलों के संयोजकों के साथ 31जनवरी से 4 फरवरी तक मण्डलों की कार्यशालाएं आयोजित करेंगे।
कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने कहा कि गांव चलों अभियान के तहत सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को हर बूथ में जाकर रात्रि प्रवास कर केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए वहां के सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों से राष्ट्रवादी विचारों वाले दल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान भी करेंगे।
इस अवसर पर विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, उतरकाशी जनपद सह प्रभारी सौरभ थपलियाल, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, डुण्डा प्रमुख शैलेन्द्र कोहली , महामंत्री नागेन्द्र चौहान, पवन नौटियाल, हरीश डंगवाल, राजेन्द्र सिंह गंगाडी, बालशेखर नौटियाल, चन्दन सिंह राणा, विक्रम सिंह पंवार, पूनम रमोला, अनीता परमार, मिनाक्षी रोंटा, राजीव बहुगुणा, राजीव भण्डारी, सरिता पडियार, दीपक नौटियाल, देश राज बिष्ट, मुकेश टम्टा, सूरत गुसाईं, गजे सिंह पोखरियाल , रजनीश चौहान, जितेन्द्र राणा, शीशपाल रमोला, विजय बडोनी, भारत भूषण, अनीता राणा, गौतम रावत, संदीप असवाल, चैन सिंह महर, सुमन बडोनी मौजूद थे।