
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला। गोदेरी नामे तोक में दो नदियों के बीच बन रहे खेल मैदान का खलाड़ी गांव के ग्रामीणों ने विरोध कर यहां शीघ्र निर्माण कार्य निरस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम पुरोला को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गोदेरी नामे तोक में दो नदियों के बीच खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है जिससे यहां बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि गत दिनों यहां अतिवृष्टि से पांच गांव के ग्रामीणों की भारी मात्रा में कृषि भूमि तबाह हो गई थी। इस आपदा से कई कास्तकार भूमिहीन हो गए है। उन्होंने यहां निर्माण कार्य बंद न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।