
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
UTTARKASHI: धरासू पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा पुराना थाना धरासू के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रजत कुमार व अर्जुन कुमार नाम के 2 युवकों को वाहन संख्या UK08AP-2407(स्कूटी) से स्मैक की तस्करी करते हुुए गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से क्रमशः 2.88 ग्राम व 3.09 ग्राम (कुल 5.97 ग्राम) अवैध स्मैक बरामद की गई है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर तस्करों के विरुद्ध थाना धरासू पर NDPS Act की धारा 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। युवक स्मैक को देहरादून क्षेत्र से खरीदकर मुनाफे के लिए उत्तरकाशी में बेचने की फिराक में थे। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
अभियुक्तगण –
1- रजत कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी वार्ड नं0 07 ताम्बाखाणी उत्तरकाशी उम्र 27 वर्ष
2- अर्जुन कुमार पुत्र स्व0 शेर सिंह निवासी वार्ड नं0 07 इन्द्रा कॉलोनी उत्तरकाशी उम्र 32 वर्ष
बरामद माल – 5.97 ग्राम स्मैक (कीमत करीब- 2 लाख रु0)
गिरफ्तारी टीमः—
1. अ0उ0नि0 शंकर सिंह
2. हे0कानि0 विजेन्द्र सिंह
3. हे0कानि0 प्रशान्त राणा (SOG उत्तरकाशी)
4. कानि0 अजय चन्देल
5. कानि0 विनोद गैरोला