
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
uttarkashi : उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी के लिए गर्व का दोहरा अवसर है। जनपद के दो प्रतिभाशाली युवाओं, ऋषभ नौटियाल और आशुतोष नौटियाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर देवभूमि का मान बढ़ाया है।
अलग-अलग क्षेत्रों से निकली सफलता की राह
यद्यपि दोनों के उपनाम समान हैं, लेकिन ये दोनों युवा जनपद के अलग-अलग ब्लॉकों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो दर्शाता है कि उत्तरकाशी के कोने-कोने में प्रतिभा छिपी है।
• ऋषभ नौटियाल सुनाली पुरोला ब्लॉक के रहने वाले हैं।
• आशुतोष नौटियाल गुलाड़ी बनाल,नौगांव ब्लॉक के निवासी हैं।
• इनकी इस उपलब्धि से रंवाई क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
जनपद में उत्सव जैसा माहौल
एक ही जनपद से दो युवाओं का देश की सबसे कठिन परीक्षा में चयनित होना उत्तरकाशी के शैक्षिक वातावरण के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध जनों ने दोनों युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी सिविल सेवा की ओर प्रेरित करेगी।
”ऋषभ और आशुतोष की यह उपलब्धि उत्तरकाशी के दुर्गम क्षेत्रों में पढ़ रहे छात्रों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।”



