उत्तराखंडदुर्घटनापुलिसरुद्रप्रयागहादसा

वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

रूद्रप्रयाग: जनपद के डुगरी मोटर मार्ग पर एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिसमें दो लोगों की मौत तथा चार लोग घायल हो गए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गुरुवार सुबह 6:28 पर सूचना मिली की डुगरी मोटरमार्ग पर एक वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया है। यह ऑल्टो कार थी जो सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, पुलिस, एम्बुलेंस सहित संबंधित विभाग मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंचे। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सभी लोग ग्राम डुगरी, तहसील रुद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग से एक ही परिवार के लोग थे।

घटना का विवरण

वाहन सख्या UK 13A 4341

घायल -04

गम्भीर घायल- 01

मृत -02

घायल -1 जीतपाल उम्र-50 वर्ष पुत्र बुद्धि लाल

2-बुदि लाल उम्र-70 वर्ष पुत्र हीरु लाल

3- देवेश्वरी देवी उम्र- 45 वर्ष (गम्भीर घायल) पत्नी जीतपाल

4 – पूजा उम्र -27 वर्ष पुत्री जीतपाल

मृत व्यक्तियों का विवरण

(1) कलपेश्वरी उम्र -58 वर्ष पत्नी बुद्धि लाल

(2) आरती उम्र -24 वर्ष पुत्री जीतपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button