Featuredउत्तरकाशीउत्तराखंडउद्योगराजनीतिव्यापार मंडलसंगठनसम्मेलनसामाजिक

व्यापारियों को भी आपदा का पात्र माना जाना चाहिए : विधायक दुर्गेश्वर लाल 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

डामटा uttarkashi: पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि व्यापारियों को भी आपदा का पात्र माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मांग को गैरसैण में आयोजित मानसून सत्र में रखा जाएगा। विधायक ने डामटा में व्यापार सभा भवन बनाने का आश्वासन भी दिया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल डामटा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल बतौर मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ होता है। क्षेत्र की तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए भी व्यापारी हमेशा आगे रहते है। उन्होंने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुना घाटी के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने भी संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रावत, संरक्षक दिवान सिंह रावत, संगठन मंत्री राजेश नेगी, उपाध्यक्ष लायबर सिंह कलूड़ा, चतर सिंह चौहान, सरदार सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, मंत्री तिलक चंद रमोला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नौगांव शशि मोहन राणा, व्यापार मंडल डामटा के संरक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान, अध्यक्ष दिनेश चौहान, उपाध्यक्ष सुनील खन्ना, महामंत्री रामलाल, कोषाध्यक्ष पूरण सिंह तोमर, मंत्री सुमन, संगठन मंत्री रजनीश चौहान, प्रचार मंत्री मुन्ना लाल, कपिल नेगी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button