Featuredउत्तरकाशीउत्तराखंडउद्योगराजनीतिव्यापार मंडल

व्यापार मंडल बर्नीगाड के चुनाव निर्विरोध संपन्न : प्रदीप चौहान बने पुनः अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोलाuttarkashi: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बर्नीगाड के चुनाव में प्रदीप चौहान अध्यक्ष एवं अनिल रावत महामंत्री चुने गए।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुना घाटी के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में वन विश्राम गृह बर्नीगाड में आयोजित बैठक में त्रिस्तरीय चुनाव हेतु सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में ओमप्रकाश थपलियाल संरक्षक, प्रदीप चौहान अध्यक्ष, जयदेव सिंह रावत, विजयपाल सिंह, किरन रावत उपाध्यक्ष, अनिल रावत महामंत्री, राजवीर कोषाध्यक्ष, युद्धवीर सिंह चौहान मंत्री, हुकम सिंह संगठन मंत्री, लोकेंद्र नेगी प्रचार मंत्री एवं आकाश, रवि रावत, संदीप कुमार, जयपाल राणा, दीपेंद्र सिंह आदि निर्विरोध सदस्य चुने गए।

नव गठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार ने संगठन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि व्यापार मंडल का समाज में आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, मंत्री तिलक चंद रमोला, जिला संगठन मंत्री हरदेव राणा, जिला मंत्री विनोद रावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button