उत्तरकाशीउत्तराखंडधर्म कर्मध्याणी मिलन कार्यक्रमपर्यटनमेलेसम्मानसामाजिक

पर्यटन गांव सौड़ सांकरी में आयोजित दो दिवसीय ध्याणी मिलन कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

मोरीUTTARKASHI: पर्यटन गांव सांकरी सौड़ में देवगोत मेले के अवसर पर दो दिवसीय ध्याणी मिलन कार्यक्रम सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। दो दिन तक चले ध्याणी मिलन कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पर्यटन गांव सौड़ सांकरी के ग्रामीणों द्वारा देवगोत मेले के अवसर पर आयोजित ध्याणी मिलन कार्यक्रम में अन्य गांवों से अपने मायके सौड़ गांव पहुंची ध्याणियों ने दो दिन तक भव्य मेले में प्रतिभाग कर मायके वालों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में तांदी लोक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्याणी सम्मान कार्यक्रम के साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया। ग्रामीणों द्वारा ध्याणी मिलन कार्यक्रम में पहुंची ध्याणियों को सम्मानित भी किया गया।

 

मैती ध्याणी मिलन कार्यक्रम सामूहिक एकता का एक दिव्य उत्सव है। सोमेश्वर महादेव के देवगोत मेले के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और लोक आस्था का जीवंत प्रतीक है : चैन सिंह रावत प्रसिद्ध पर्यटन व्यवसायी सांकरी सौड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button