उत्तरकाशीउत्तराखंडगोविंद वन्य जीव विहारजंगली जानवरसेब बागवानी

सेब बागीचों में लंगूरों का आतंक : सैकड़ों पेड़ तहस-नहस 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला,Uttarkashi: मोरी ब्लॉक के गोविन्द वन्य जीव विहार क्षेत्र के जखोल गांव में गत कई वर्षों से जंगली जानवर ग्रामीणों के सेब बागीचों को निशाना बना कर पेड़ों को तहस नहस कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में बागीचों की घेरबाड़ करने की मांग की जा रही है। कई बार उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराने के बावजूद कोई भी कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

गोविंद वन्य जीव विहार के सुपिन रेंज के अंतर्गत ग्राम जखोल गांव के सरूका, रूँगा, बासनी और पुरमा तोक में गत दो, तीन वर्षों से लंगूरों ने आतंक मचा रखा है। लंगूर यहां ग्रामीणों के सेब के पेड़ों की टहनियों को तोड़कर पेड़ों को तहस नहस कर रहे हैं। जखोल गांव के सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट किशन सिंह रावत ने बताया कि गत दो दिनों में लंगूरों ने राजेश रावत, भजन सिंह, रणदेव रावत, वर सिंह, भगवान सिंह, वाकुराम, सिलीराम, वचन सिंह, आनन्द सिंह, लायबर सिंह के सैकड़ों पेड़ों की टहनिया तोड़कर तहस-नहस कर दिया। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला गत दो, तीन वर्षों से चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जंगली जानवरों से बागीचों की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री सुरक्षा बाड़ योजना संचालित की गई है लेकिन पीड़ित ग्रामीणों को इसका लाभ नही मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय मिलीभगत से कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को ही इसका लाभ दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button