उत्तरकाशीउत्तराखंडउद्योगचुनावव्यापार मंडल

पुरोला उद्योग व्यापार मंडल का कार्यकाल समाप्त, चुनाव अक्टूबर माह में, सदस्यता अभियान 03अक्टूबर से शुरू

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला uttarkashi: जिला उद्योग व्यापार मंडल यमुना घाटी ने जिले में विभिन्न इकाइयों का कार्यकाल समाप्त होने पर यहां शीघ्र चुनाव करने का निर्णय लेते हुए सदस्यता अभियान एवं चुनाव संपन्न कराने हेतु निर्वाचन अधिकारियों की घोषणा कर दी है।

जिला उद्योग व्यापार मंडल यमुना घाटी के अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित व्यापारियों की बैठक में पुरोला, राजगढ़ी, गडोली, गंगटाड़ी, गुन्दियाट गांव तथा खरसाली में संगठन का कार्यकाल समाप्त होने पर यहां शीघ्र चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। उपरोक्त चुनाव हेतु सभी इकाइयों में 03 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाए जाने, 17 अक्टूबर को सदस्यता संचालन समिति की बैठक तथा 20 अक्टूबर को पुरोला में आम बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में राजगढ़ी, गडोली, गंगटाड़ी की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, जिला संयुक्त मंत्री हरदेव सिंह राणा, उपेन्द्रसिहं असवाल, तिलक चंद रमोला , सुरेंद्र रावत, नवीन दमीर, लायवीर कलूड़ा तथा गुन्दियाट गांव एवं खरसाली की जिम्मेदारी जगमोहन नौडियाल, अरविंद खंडूरी, भूपाल गुंसाई, राजीव अग्रवाल को सौंपी गई।

बैठक में सदस्य बनाने हेतु आधार कार्ड व व्यापारिक फर्म के माध्यम से सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। पुरोला चुनाव संपन्न करवाने के लिए उपेन्द्र सिंह असवाल, तिलक चंद रमोला, कबूल सिंह पंवार, सुरेंद्र रावत, हरदेव राणा, जगमोहन नौडियाल, अरविंद खंडूरी, भूपाल गुंसाई, राजीव अग्रवाल को सदस्यता बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र असवाल, प्रदेश मंत्री तिलक चंद रमोला, जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, जगमोहन नौडियाल, भूपाल गुंसाई, अरविंद खडूरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरोला बृजमोहन चौहान, महामंत्री अंकित पंवार, उपाध्यक्ष दीपक नौडियाल, अमित सिंह, ओमेन्द्र रावत, सतीश चौधरी उपस्थित थे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button