उत्तरकाशीउत्तराखंडलोक सभा चुनाव

सीएम के रोड शो में लगे बाॅबी पंवार जिन्दाबाद के नारे

सीएम ने की भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील लेकिन प्रत्याशी रहें अनुपस्थित 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला,Uttarkashi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला में लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में रोड़ शो कर यहां एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया। सीएम के रोड़ शो में बाॅबी पंवार जिन्दाबाद के नारे भी लगे। इस अवसर पर यहां कांग्रेसजनों व ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को टिहरी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पुरोला पहुंचे। धामी ने यहां लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में नगर में रोड़ शो भी किया। रोड़ शो के दौरान यहां लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी बाॅबी पंवार के समर्थन में युवाओं ने बाॅबी पंवार जिन्दाबाद के नारे भी लगाए।

कमल नदी के तट पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश तेजी से विकास करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था के सम्मान, आजीविका, हर क्षेत्र में दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है।

भारत की ताकत को प्रतिष्ठित कर रही है। देश के विकास के साथ ही उत्तराखंड का भी तीव्र विकास हुआ है। लोगों की उत्तराखण्ड के प्रति धारणा बदल चुकी है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम कर रही है। राज्य में नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ें हैं, नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है, गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, किसानों का सम्मान बढ़ रहा है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून लागू कर इतिहास रचा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर पुरोला ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख धीरपाल सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जखोल रेवती राणा, बलवीर राणा, गंगा सिंह रावत सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

सभा को विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, मालचंद, बागवानी विकाास बोर्ड के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार, लोकसभा चुनाव प्रभारी लोकेंद्र बिष्ट, लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा स्वराज विद्वान, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, मंडल अध्यक्ष जगमोहन पंवार सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री पवन नौटियाल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button