उत्तराखंडरुद्रप्रयागवन विभागवन्यजीवहमला

भालू के हमले में 07 महिलाएं घायल, एक गम्भीर घायल को किया हायर सेंटर रेफर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

Rudraprayaag: शुक्रवार की सुबह 9 बजे धारकुडी गांव की महिलाओं पर भालू द्वारा हमला किया गया। भालू द्वारा किए गए इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा 6 अन्य महिलाएं साधारण रुप से घायल हुयी हैं।

उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि घटना ग्राम सभा धारकुडी से लगभग एक किमी दूर आरक्षित वन के बधाणी वीट में हुयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार हेतु रणधार स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। उक्त घटना में एक महिला कीडी देवी पत्नी प्रेम सिंह, उम्र -55 को उपचार हेतु हायर सेन्टर रेफर किया गया जबकि अन्य महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। बताया कि घटना के बाद मौके पर वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी जखोली सहित वन विभाग की पूरी टीम को तैनात कर दिया गया हैं। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया है।

घायल महिलाए

सीमा देवी पत्नी सूरज सिंह, उम्र-27, वर्ष।

अनु देवी पत्नी धनवीर सिंह, उम्र-26, वर्ष।

कीडी देवी पत्नी प्रेम सिंह, उम्र- 55 वर्ष।

सोना देवी पत्नी दीपक सिंह, उम्र-39, वर्ष।,

सुनीता देवी पत्नी प्रकाश सिंह, उम्र-,33 वर्ष।

पिंकी देवी, उम्र 32, वर्ष।

फूल देवी पत्नी महावीर सिंह, उम्र-35 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button