उत्तरकाशीउत्तराखंडभाजपा संगठनमन की बातराजनीतिसम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना हो रहा है साकार : सत्येन्द्र राणा भाजपा जिलाध्यक्ष 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

Uttarkashi: उत्तरकाशी के सुप्रसिद्ध बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर बूथ संख्या 98 में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ’’मन की बात’’ के 110वें एपिसोड को सुना। इसके बाद डुंडा, भटवाड़ी, भागीरथी, गाजणा मंडल से आए कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दल के सैकड़ों लोगों को भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने माला टोपी पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने सभी लोगों का भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता के साथ ही सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। आज भारत का पूरे विश्व के अंदर मान सम्मान बढ़ा है। मोदी सरकार में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है। योजनाओं की श्रंखलाओ से अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र हितैषी नीतियों से प्रेरित होकर आज देश के अन्दर लाखों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि देश की यह विकास यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दलों के लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा परिवार सभी सम्मिलित हुए साथियों का स्वागत करती है।

राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। केन्द्र की मोदी सरकार सुशासन, गरीब कल्याण, दृढ़ इच्छा शक्ति, ज़ीरो टोलरेंस की नीति तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास निहित है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र सिंह चौहान, नागेन्द्र चौहान, सूरत राम नौटियाल, जयवीर चौहान विक्रम रावत, हरीश डंगवाल, राजेन्द्र गंगाडी, विजय पाल मखलोगा, गोविंद गुसाईं, सुकेश नौटियाल, प्रताप रावत, राजीव बहुगुणा, सूरत गुसांई, गौतम रावत, दुर्गेश सिलवाल, देश राज बिष्ट, अमित सेमवाल, राजेन्द्र सिंह गंगाडी जिला मीडिया प्रभारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button