उत्तरकाशीउत्तराखंडपेपर लीकबेरोजगार संघसीबीआई जांच
बेरोजगार संघ के आंदोलन में परेड ग्राउंड पहुंचे प्रकाश डबराल : 30 सितंबर तक सीबीआई जांच के आदेश न करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ने की चेतावनी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोलाUTTARKASHI: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को निरस्त करने व पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बेरोजगार संघ का धरना प्रदर्शन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन स्थल परेड ग्राउंड में पुरोला क्षेत्र के युवा नेता प्रकाश डबराल ने बेरोजगारों को सम्बोधित करते हुए 30 सितंबर तक सीबीआई जांच के आदेश न करने पर आंदोलन तेज करने सहित मोबाइल टावर पर चढ़ने की चेतावनी दी है।
परेड ग्राउंड देहरादून में चल रहा बेरोजगार संघ का प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को परेड ग्राउंड पहुंचे पुरोला क्षेत्र के युवा नेता प्रकाश डबराल भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। देखिए वीडियो…



