उत्तरकाशीउत्तराखंडक्राइमपुलिस

पुलिस ने 9 पेट्टी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

Uttarkashi, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दौरान अवैध नशे एवं मादक पदार्थों में संलिप्त लोगों की उत्तरकाशी पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है, नशे के अवैध धंधों मे लिप्त लोगों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम मे थाना धरासू क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा 2 लोगों को 9 पेट्टी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस द्वारा गत रात्रि में सियाराम महन्त नामक व्यक्ति को ऑलवेदर रोड महन्त फास्ट फुड़, चुपल्या के पास अवैध शराब की बिक्री करते हुुए गिरफ्तार किया गया है,जिसके कब्जे से 6 पेट्टी अंग्रेजी शराब तथा 10,000 रु0 की नकदी बरामद हुई है, जबकि अर्जुन सिंह नामक युवक को स्थान देवीसौड़ से 3 पेट्टी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर किया गया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धरासू में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमें पंजीकृत किए गए हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

अभियुक्त का नाम पता-

1- सियाराम महन्त पुत्र लूदर सिंह महन्त निवासी ग्राम बरेठ, चिन्यालीसौड थाना धरासू, उत्तरकाशी उम्र- 35 वर्ष।

2- अर्जुन सिंह पुत्र सूरज नेगी निवासी जोगत तल्ला, चिन्यालीसौड़, थाना धरासू, उत्तरकाशी, उम्र 28 वर्ष।

बरामद माल- 9 पेट्टी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 80,000 रु0) तथा 10,000 रु0 की नकदी ।

पुलिस टीम-

1- व0उ0नि0 अनुप नयाल

2- हे0कानि0 गणेश

3- हे0कानि0 चन्दन सिंह

4- हे0कानि0 विनोद कुमार

5- हे0कानि0 मुरारी

6- हे0कानि0 दीवान सिंह कैंतुरा

7- कानि0 राकेश सिंह

8- कानि0 अजय चन्देल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button