पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने 133 नाली भूमि पर अफीम की खेती को किया नष्ट,12 भू-स्वामियों के खिलाफ केस दर्ज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
Uttarkashi, थाना धरासू क्षेत्र में उत्तरकाशी पुलिस, एसओजी व प्रशासन की टीम द्वारा नशे की जड़ पर प्रहार करते हुए प्रतिबन्धित/अवैध नशे की खेती पर कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार, प्रभारी एसओजी उत्तरकाशी प्रकाश राणा एवं प्रभारी तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में धरासू पुलिस, एसओजी व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुए थाना धरासू के चौकी बनचौरा क्षेत्रान्तर्गत बनाड़ी गांव के गडगुलिया व भौतांण नामक तोक मे छापेमारी की गई, इस दौरान टीम द्वारा 2.655 हेक्टेयर (करीब 133 नाली) भू-भाग पर पैदा की गई प्रतिबन्धित अफीम / पोस्त की खेती का विनिष्टीकरण किया गया। अफीम की पैदावार करने वाले 12 भूस्वामियों के विरुद्ध थाना धरासू में NDPS Act की धारा 8/18 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में अन्य भूस्वामियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों में प्रतिबन्धित/अवैध नशे की खेती की जाती है जिस पर पुलिस द्वारा लगातार नष्टीकरण व रोकथाम की कार्यवाहियां की जा रही हैं, पिछले वर्ष उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 1000 नाली से अधिक भू-भाग पर प्रतिबंधित अफीम व चरस की खेती को नष्ट किया गया था। उन्होंने बताया कि गत दिवस एसओजी, थाना धरासू पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया है, अवैध नशे की गतिविधियों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।
विवरण अभियुक्त गण-
1- बलदेव सिहं पुत्र गंगा सिंह
2- प्रेम सिहं पुत्र रतन सिंह
3- गोविन्द सिहं पुत्र महानन्द
4- जय सिहं पुत्र हरी सिंह
5- चैन सिहं पुत्र प्रेम सिंह
6- त्रेपन सिहं पुत्र दयाल सिंह
7- एलम सिंह पुत्र रतन सिंह
8- सूरत सिहं पुत्र टीकम सिंह
9- गुलाब सिंह पुत्र रवि सिंह
10- भीम सिहं पुत्र रति
11- अनूज कुमार पुत्र इन्द्र मोहन
12- प्रताप सिंह पुत्र धूम सिंह सभी निवासी गण ग्राम बनाडी थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 प्रकाश राणा- प्रभारी एस0ओ0जी0
2- उ0नि0 शशि राणा थाना धरासू
3- अ0उ0नि0 ललिता प्रसाद जोशी
4- हे0कानि0 विमल नेगी
5- हे0कानि0 मुरारी पंवार
6- कानि0 अजय चन्देल
7- कानि0 अनूप कुमार
8- रि0आरक्षी पंकज मेहर
9- रि0 आरक्षी नवनीत नौटियाल
10- रि0आरक्षी रजत कैन्तुरा
11- एस0ओ0जी0 टीम
राजस्व विभाग-
1- मोहन सिंह बिष्ट-प्रभारी तहसीलदार
2- रा0उ0नि0 विनोद जगूड़ी